Breaking News

अशोक छाबड़ा ने जींद में कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण का दिलाया संकल्प और विकास की राजनीति का दिया मंत्र

भूप एक्सप्रेस 

जींद 29 मार्च। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने जींद जिले के सफीदों, पिल्लूखेड़ा एवं जींद शहरी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशालाओं को संबोधित किया। इन कार्यशालाओं में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं हरियाणा सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से विस्तार से अवगत कराया।अशोक छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। छाबड़ा ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को विकास की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया  

कार्यशाला के दौरान अशोक छाबड़ा ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की बड़ी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इन योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया है और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में समावेशी विकास सुनिश्चित किया है।

कार्यकर्ताओं ने इन उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों-अंत्योदय, समरसता और स्वदेशी-को अपने कार्यों में अपनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर जनसेवा में लगे रहें, ताकि एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। कार्यशालाओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक अशोक छाबड़ा के व्याख्यान को सुना और चर्चा में सक्रिय भाग लिया। प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा और विकास कार्यों पर मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है, जो आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।अशोक छाबड़ा ने केंद्र सरकार की भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना और तेज विकास दर हासिल करना। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सीधा आय समर्थन।

आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश को खुले में शौच मुक्त बनाना। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान कर धुआं मुक्त जीवन। जनधन योजना से वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अभूतपूर्व प्रगति-हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट और सड़कों का विस्तार। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान से विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा। डिजिटल इंडिया के तहत क्रांतिकारी भुगतान प्रणाली का सफल क्रियान्वयन। राष्ट्रीय सुरक्षा में मजबूती-आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति और सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

नायब सैनी के नेतृत्व में समृद्ध और मजबूत हरियाणा

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए अशोक छाबड़ा ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय 3.53 लाख रुपये पहुंचना, जो देश के प्रमुख राज्यों में सर्वोच्च है। राज्य का जीडीपी में 3.7 प्रतिशत योगदान, जबकि क्षेत्रफल मात्र 1.34 प्रतिशत और आबादी 2.09 प्रतिशत। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में शीर्ष श्रेणी में स्थान और निवेशकों के लिए सरल नीतियां। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को 30 गज के प्लॉट और 1.5 लाख रुपये की सहायता। लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य और महिलाओं के लिए पिंक कैब योजना व ब्याज मुक्त ऋण। कृषि क्षेत्र में हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना का विस्तार। औद्योगिक विकास-10 अति आधुनिक औद्योगिक शहर,आईएमटी और मारुति सुजुकी जैसे बड़े प्लांट से हजारों रोजगार। बिना परची-बिना खर्ची भर्ती प्रक्रिया से पारदर्शी नियुक्तियां और युवाओं को सरकारी नौकरियां।2026-27 का 2.23 लाख करोड़ रुपये का विकासोन्मुख बजट, जिसमें महिला, युवा, किसान और उद्यमियों पर विशेष फोकस। खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति-खिलाड़ियों को सम्मान, लड़कियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज और डिजिटल गवर्नेंस आदि सैकड़ो जनहित की योजनाएं से लोगों को लाभ मिल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के सैनिक : छाबड़ा 

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के सैनिक हैं। केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं को हर गांव-हर घर तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमें प्रेरित करते रहेंगे। यह प्रशिक्षण महाभियान भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Check Also

महाराज दक्ष प्रजापत की राज्य स्तरीय जयंती 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जाएगी : रणबीर गंगवा

भूप एक्सप्रेस। पानीपत, 2 जुलाई (नन्दपाल): हरियाणा के लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *