Breaking News

शशिकान्त कौशिक ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डा.अर्चना गुप्ता के 100 दिन के कार्यों की प्रशंसा

भूप एक्सप्रेस न्यूज:

पानीपत, 16 सितम्बर। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशिकान्त कौशिक ने भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता जी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर उनके कार्यों की सराहना की। शशिकांत कौशिक ने कहा कि डा.अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, टिफिन बैठकों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों से संपर्क जैसी पहल से संगठन में सक्रियता और आपसी संवाद को बढ़ावा मिला है। 100 दिनों के दौरान प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों में प्रवास और लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा का उल्लेख भी सामने आया है। शशिकांत कौशिक ने डा.अर्चना गुप्ता को 100 दिन के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में किए जा रहे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे ।

Check Also

इंडोनेशिया में भारतीय शैली का जातिवाद नहीं है : लाल बहादुर खोवाल

भूप एक्सप्रेस। हिसार 05 जुलाई2025 : एच.पी.सी.सी. लीगल डिपार्टमेंट के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *