Breaking News

समालखा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज शोभायात्रा कल कवि सम्मेलन

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समस्त अग्रवाल समाज की ओर से समालखा में 11 और 12 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को शाम चार बजे नई अनाज मंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। वहीं 12 अक्टूबर को रात आठ बजे वैश्य कन्या महाविद्यालय में कवि सम्मेलन होगा। इसमें डॉ.संपत सरल, शंभू शिखर, प्रतीक गुप्ता और यशवीर कौशिक सहित अन्य कवि रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता, भाजपा शहरी अध्यक्ष रेखा गोयल, चेयरमैन अशोक कुच्छल और विनय जैन शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता रमेश अग्रवाल करेंगे। हरियाणा किंग राइस के प्रवीण बंसल, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, श्रीकृष्ण, जयप्रकाश के संजय गर्ग और प्रॉपर्टी सलाहकार बृजमोहन मित्तल बॉबी गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Check Also

नूरवाला में श्री आदर्श राम नाटक क्लब के 29वें वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। श्री आदर्श राम नाटक क्लब नूरवाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *