Breaking News

नूरवाला में श्री आदर्श राम नाटक क्लब के 29वें वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। श्री आदर्श राम नाटक क्लब नूरवाला का 29वां वार्षिक रामलीला महोत्सव आज विधिवत शुरू हो गया। भूमि पूजन समाजसेवी संजय चौधरी के कर कमलों से हुआ। जबकि दीप प्रज्वलन समाजसेवी सुरेंद्र छाबड़ा द्वारा किया गया। इसके बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, समाजसेवी गुरू हाजी साधना व समाजसेवी विनोद जुनेजा द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का क्लब पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान सचिन खन्ना विक्की ने बताया कि 11 अक्टूबर को ताड?ा वध, 12 को सीता स्वयंवर, 13 को राम वनवास पार्ट.1, 14 को राम वनवास पार्ट.2, 15 को भरत मिलाप, 16 को सीता हरण, 17 को बाली वध, 18 को अशोक वाटिका व लंका दहन, 19 को लक्ष्मण मूर्छा व रावण वध तथा 20 को पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगा। जबकि 21 अक्टूबर को राजतिलक एवं भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक संतलाल हुडि?ा, श्याम सुंदर जावा, तुलसीदास खन्ना, कपिल शर्मा, कृष्णा मल्होत्रा, जगदीश खुराना, गुलशन हुडि?ा, अजय बठला जॉनी, गौरव गुरदित्ता, संदीप वशिष्ठ, सचिन मदान, शांति चावला, राजेंद्र बतरा, नरेश मदान, मोहित चावला, सन्नी रावल, गुलशन छाबड़ा, अंकुश जावा, सरपरस्त कमल नैन हुडि?ा, प्रधान सचिन खन्ना विक्की, डायरेक्टर ओम प्रकाश माटा, कोषाध्यक्ष राकेश हुडि?ा,उप प्रधान संजय धवन व ललित जावा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

समालखा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज शोभायात्रा कल कवि सम्मेलन

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *