भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। पानीपत जंक्शन पर पूर्वांचल एवं मजदूर समाज की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से जारी दिन-रात के धरने को आठ दिन पूरे हो गए। आंदोलन को ब्राह्मण परिवार पानीपत के संस्थापक लालमणि पांडेय, चित्रकूट धाम श्रीराम मंदिर वार्ड 8 अशोक विहार कॉलोनी के परमाध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य प.देवनारायण उपाध्याय, उपप्रधान सुरेंद्र शास्त्री, सोहनानंद, मदन व्यास, परशुराम अवस्थी और शिवाधर दुबे सहित अन्य पुजारियों ने समर्थन दिया। आंदोलनकारियों उमाशंकर राय, अवधेश यादव, मनोज सिंह, अनिकेत पांडेय, हरिओम शर्मा और प. बीके उपाध्याय ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव हजारों मजदूरों, यात्रियों और उनके परिवारों की सुविधा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com