Breaking News

एसडी विद्या मंदिर हुडा में वार्षिकोत्सव और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)।एसडी विद्या मंदिर हुडा में वार्षिक समारोह 2026 एवं राष्ट्रीय स्तरीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रही। एसडी एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक रोशन लाल मित्तल, सचिव नरेश कुमार गोयल, स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास गर्ग, सेक्रेटरी तुलसी सिंगला और प्रधानाचार्या डॉ.अनु गुप्ता ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। हास्य कवि सम्मेलन में अरुण जैमिनी, डॉ.कीर्ति काले, डॉ. पॉपुलर मेरठी, यशदीप कौशिक, अनिल अग्रवंशी, शंभू शिखर और डॉ.प्रतीक गुप्ता ने हास्य रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अंत में डॉ.अनु गुप्ता ने मुख्य अतिथि, कवियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अभिभावकों का आभार जताया तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

Check Also

समालखा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज शोभायात्रा कल कवि सम्मेलन

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *