भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 137वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित हुईं गांव बागड़ निवासी मानसी डागर का आज सेक्टर 23 स्थित निवास पर सम्मान किया गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सफलता की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानसी डागर के पिता राजीव डागर और माता ज्योति डागर हैं। सम्मान समारोह में मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत, सेवानिवृत्त कर्नल धर्मवीर लाकड़ा, राजपाल गुलिया, अशोक खत्री, प्रो.वीरेंद्र, सोनू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। धर्मवीर लाकड़ा ने कहा कि मानसी ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आईपीएस अधिकारी के रूप में देश और समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com