Breaking News

ब्लॉक से बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार करेंगे : संजय दत्त

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 3 अक्तूबर : पानीपत ग्रामीण हलके के दोनों ब्लॉकों का संयुक्त कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन बरसत रोड स्थित राजमहल गार्डन में हुआ। इसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की ताकत जमीनी कार्यकर्ता है। ब्लॉक से बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार कर प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य वर्गों को संगठन से जोड़ा जाएगा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर की टीमों को सक्रिय करते हुए पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दे उठाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जिला अध्यक्ष रमेश मलिक ने सम्मेलन को संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, मनोज बागड़ी, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल, खुशीराम जागलान, बलवान वाल्मीकि, दीपक खटकड़, कंवर सिंह छोक्कर, सुभाष बठला, शशि लूथरा, नीरजा बाहरी, सतपाल वाल्मीकि, कृष्ण नौल्था, डीपी ग्रोवर, प्रियांश मलिक, बिजेंद्र पूनिया, मनोज वाल्मीकि, दीपक मलिक, सतपाल रोड़, एडवोकेट नरेंद्र भिवान, डॉ.जगबीर पार्षद, अनिल मलिक, नारायण दत्त शर्मा, जसबीर जागलान, रूबल संधु, व प्रवीन नारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

हरियाणा की जनता अब हुड्डा परिवार के बहकावे में आने वाली नहीं : मनीष ग्रोवर

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : रोहतक, 03 अक्तुबर (अशोक धीमान)। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *