Breaking News

राम सेतु अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 29 सितम्बर : पानीपत-हरिद्वार रोड स्थित होटल जय फूड्स में भाजपा के राम सेतु अभियान के तहत सनौली मंडल के कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। पूर्व पार्षद देव मलिक मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने की। कार्यशाला में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, सरकार की योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। मुख्य अतिथि देव मलिक ने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। वहीं मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने मुख्य अतिथि और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

Check Also

मदान अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : असंध रोड मॉडल टाउन स्थित मदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *