Breaking News

माकपा-भाकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 29 सितम्बर : देश के संविधान के अनुसार अनुच्छेद 326 के तहत मिले अधिकार को बचाने की मांग को लेकर वामपंथी पार्टियों माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में तानाशाह मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि तहसीलदार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के राज्य सचिव का.दरियाव सिंह कश्यप , माकपा राज्य कमेटी सदस्य का.सुनील दत्त, जिला सचिव सुरेंद्र मलिक, सीपीआई जिला सचिव पवन सैनी एडवोकेट किया। उपरोक्त नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ओर गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गैर कानूनी ढंग से एस आई आर वोट पुनर निरीक्षण के नाम पर चलाई जा रही प्रक्रिया के तहत देश के 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी करके खत्म कर दिए गए। सत्ता पर बैठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक संगठन भाजपा द्वारा देश देश के संविधान, आजादी व लोकतंत्र को खत्म कर वोट के अधिकार को छिनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रदर्शन में माकपा जिला कमेटी सदस्य राज्यपाल गाहल्याण, जय भगवान, राजू डाहर, दिलावर सिंह राठी, एसए खान, सेवा सिंह मलिक, भूपेंद्र कश्यप, रूपेश सैनी, मोहित कुमार, शीशराम तोमर व रामबीर सिंह आदि शामिल रहे।

Check Also

मदान अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : असंध रोड मॉडल टाउन स्थित मदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *