Breaking News

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 29 सितम्बर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ पानीपत ने आज उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक चलेगा। अध्यक्षता जिला प्रधान शीशपाल मलिक ने की। जबकि संचालन जिला सचिव सतबीर चालिया ने किया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह ने आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी पेंशनरों को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 12 दिसंबर को दिल्ली रैली और 13 दिसंबर को संयुक्त कन्वेंशन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सतबीर चालिया व शीशपाल मलिक ने कहा कि 70 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी और कैशलेस मेडिकल सुविधा सहित पूर्व में बनी सहमतियां लागू नहीं हुई हैं। धरने को ईश्वर कुहाड़, सुनील दत्त शर्मा, राजपाल, अमरीश त्यागी, शिव कुमार, नरेश कुमार, नीरज हुड्डा, अजमेर सिंह पावटी, रामपाल कुंडू, रामभज शर्मा, कश्मीर सिंह, मोहर सिंह रावल, ईश्वर शर्मा, सुल्तान सिंह देशवाल, ओमप्रकाश, दिलावर राठी, कृष्ण कुमार रावल, कली राम शर्मा, सीताराम, जयभगवान सहित अन्य ने संबोधित किया। सभी ब्लॉकों के प्रधानों समेत बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

माकपा-भाकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : देश के संविधान के अनुसार अनुच्छेद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *