भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 29 सितम्बर : एएचपीसी वर्कर यूनियन द्वारा एसडीओ समालखा के खिलाफ कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन आज आठवें दिन भी जारी रहा। यूनियन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगों को लंबे समय से नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत के लिए भी उचित पहल नहीं की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समाधान होने तक धरना एवं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर एएचपीसी यूनिट प्रधान कपिल रावल, सब यूनिट समालखा प्रधान प्रवीन छौक्कर, सब यूनिट बिहोली प्रधान बलराज, यूनिट सचिव जोगिन्द्र, स्टेट कमेटी प्रेस सचिव सोमपाल रावल, नरेश, विपिन, मनीष व विकास सहित अन्य कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com