भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 29 सितम्बर : आर्य कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज पॉडकास्ट दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर भव्य विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध रेडियो जॉकी आरजे दिव्या रही। जिन्होंने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को ब्रॉडकास्टिंग और पॉडकास्टिंग की बारीकियों से रूबरू कराया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता आरजे दिव्या का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर की। प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक और मीडिया का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में हमारे विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के नए आयामों जैसे पॉडकास्ट और वॉयस मीडिया से जुड़ें। मुख्य वक्ता आरजे दिव्या ने कहा कि आज के मीडिया जगत में केवल एक कौशल स्किल के सहारे सफलता हासिल करना कठिन है। वर्तमान दौर मल्टी-स्किल्स बहु-कौशल सीखने की सख्त मांग करता है। उन्होंने छात्रों को अपनी आवाज की गुणवत्ता, पटकथा लेखन स्क्रिप्ट राइटिंग और डिजिटल टूल्स में पारंगत होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट ने आज अभिव्यक्ति का एक नया और सशक्त माध्यम दिया है। जहां युवा अपनी रचनात्मकता के बल पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब बहुत ही शानदार और व्यावहारिक तरीके से दिए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इस वर्ष के पॉडकास्ट दिवस की थीम श्सेलिब्रेटिंग कन्वर्सेशनश् संवाद का जश्न पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभाग के प्राध्यापकगण संदीप, शिवांक रावल, गजल पांचाल और सोनू ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com