Breaking News

मदान अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 29 सितम्बर : असंध रोड मॉडल टाउन स्थित मदान हॉस्पिटल में आज अनंत हेल्प फाउंडेशन द्वारा विश्व हदय दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोग के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर, बीएमआई, एचबी की नि:शुल्क जांच की गई। डा.अनंत मदान ने बताया कि रोगियों को समय-समय पर अपने विभिन्न जांच करानी चाहिए। डा.अनंत मदान का कहना है कि सही समय पर जांच कराने से मरीज की जान को बचाया जा सकात है। उन्होंने मरीजों को उचित आहार, व्यायाम व सही जीवन जीने की शैली अपनाने पर बल दिया। वहीं नील मदान ने मरीजों के स्वास्थ्य आहार के पर्चे बांटे। इस अवसर पर डा.टीआर मदान, डा.सुषमा मदान व डा.निधि मदान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

माकपा-भाकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : देश के संविधान के अनुसार अनुच्छेद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *