Breaking News

बापौली आईटीआई में रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 29 सितम्बर : हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बापौली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता संस्थान के मुखिया संदीप खर्ब ने की। जबकि ग्राम पंचायत बापौली के सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार रावल मुख्य अतिथि रहे। शिविर का आयोजन हैदराबादी हॉस्पिटल पानीपत के सहयोग से किया गया। शिविर में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संदीप खर्ब ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। दान किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ?र भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप अधीक्षक हरिपाल सिंह, सुमित पूनिया, जसवंत सिंह, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

मदान अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : असंध रोड मॉडल टाउन स्थित मदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *