भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 29 सितम्बर : आईबी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतवीर सिंह, उप प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा मलिक, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ.किरण मदान, विपणन विभागाध्यक्षा डॉ.पूनम मदान, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.प्रवीण कुमार, राजनीति विज्ञान प्राध्यापिका खुशबू और अन्य सभी प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। प्राचार्य डॉ.सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह वह समय है जब आप अपने व्यक्तित्व को निखारते हैं। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ.किरण मदान ने नए विद्यार्थियों का राजनीति विज्ञान परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ ही विद्यार्थियों को एक-दूसरे से और विभाग से जोडऩे का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में डॉ.पूनम मदान, डॉ.प्रवीण कुमार, अंजली गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविताओं और फैशन वॉक जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया। असिस्टेंट प्रो.खुशबू, राहुल कुमार, पूजा, कुलदीप शर्मा और रवि किरण ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com