Breaking News

गरीब व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए आयोजित किये जा रहे सेवा सेतु शिविर: उपायुक्त सतबीर सिंह

भूप एक्सपेस न्यूज नेटवर्क

रोहतक, 29 सितंबर: उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर पंजीकृत किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत आज जिला के गांव चिडी में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में गांव वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छा अनुसार योजना के लिए पंजीकरण करवाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 17 अक्तूबर 2025 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न मॉड्यूल की विभिन्न गतिविधियां प्रस्तावित की गई है, जिनका निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजन करवाया जा रहा है।
सतबीर सिंह ने बताया कि सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत सरकार का लक्ष्य पात्र व्यक्तियों को उनके घर द्वार के नजदीक सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का मौके पर लाभ पहुंचाना है। इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर मौके पर इच्छुक पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें योजना का पूरा लाभ पहुंचाया जायेगा। इन शिविरों का लक्ष्य गरीब व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करना है ताकि वे विकसित भारत के अभियान में अपना योगदान दे सके।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि 30 सितम्बर को गांव चांदी स्थित भाटिया धर्मशाला, 1 अक्तूबर को नगरपालिका कलानौर के लाभार्थियों के लिए कलानौर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, कलानौर खंड लाभार्थियों के लिए 2 अक्तूबर को कलानौर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 3 अक्तूबर को गांव काहनौर स्थित सामुदायिक केन्द्र तथा 5 अक्तूबर को गांव बनियानी स्थित सामुदायिक केन्द्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।
सतबीर सिंह ने बताया कि सांपला नगरपालिका के नागरिकों के लिए 6 अक्तूबर को सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, सांपला खंड के नागरिकों के लिए 7 अक्तूबर को सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 8 अक्तूबर को गांव-इस्माईला स्थित शिव मंदिर के साथ वाली चैपाल (इस्माईला-9बी) तथा 9 अक्तूबर को खरावड़ स्थित चैपाल में सेवा सेतु शिविर आयोजित होगा।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि महम नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए 12 अक्तूबर को महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, महम खंड के नागरिकों के लिए 13 अक्तूबर को महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 14 अक्तूबर को गांव मोखरा स्थित चैपाल (पाना खांडयान) तथा 15 अक्तूबर को गांव-फरमाणा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।

Check Also

माकपा-भाकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : देश के संविधान के अनुसार अनुच्छेद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *