Breaking News

पानीपत में सफल रहा गौ पालक समारोह,  बेसहारा गौ वंश की रक्षा का लिया संकल्प : इमरान खान

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 28 सितम्बर। ऊझा रोड़ स्थित 24 सेक्टर, गुर्जर भवन में गौ सेवा प्रकोष्ठ द्वारा गौ पालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ गौ पूजन से हुआ। उत्कृष्ट गौ पालकों को पगड़ी पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और बेसहारा गौवंश की रक्षा का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता इमरान खान ने बेजुबानों, खासकर गौर वंश पर अत्याचार पर चिंता जताते हुए कहा कि जैसे हमें दर्द होता है, वैसे ही उन्हें भी होता है वे बोल नहीं सकते। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गौ पालक केवल पशुपालक ही नहीं हैं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के रक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देश का गौ पालक समृद्ध और आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक देश में श्वेत (दुग्ध/दूध) क्रांति और जैविक खेती का सपना पूरी तरह सच नहीं हो सकता। इसको बढ़ावा देने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर गौ पालकों का सम्मान और सहयोग करना चाहिए। समारोह में राष्ट्रीय संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही डिजिटल नियुक्ति पत्र जारी किये जाएंगे। समारोह के अन्त में भण्डारे की भी व्यवस्था की गई थी, जो काफी सराहनीय रही। खान ने कहा कि कुल मिलाकर गौ पालक सम्मान समारोह सफल रहा।

गौ वंश को बेसहारा छोडऩे वाले लोगों पर हो कार्यवाही ….. बने सख्त कानून : खुर्शिद

इस मौके पर नलवा कॉलोनी से बहुचर्चित समाजसेवी एवं कांग्रेसी यूवा नेता खूर्शिद भी अपनी टीम के साथ पहँचे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमें बहुत सी जगहों पर बेसहारा गौ वंश घुमते नजर आते हैं। उन्होंने कहा यदि हम सभी यह यह संकल्प लें कि एक परिवार एक गौ वंश तो शायद ही कहीं हमें यें गौ वंश बेहसहारा घुमते नजर आएं।

उन्होंने यह भी कहा बहुत से लोग ऐसे हैं जो गाय को तब तक ही रखते हैं जब तक वह दूध देती है वरना उसके पश्चात उस गाय और उसके बछड़/बछड़ी को बेसहारा छोड़ देते हैं। खुर्शिद ने कहा कि ऐसे सोचे वाले लोगों पर सरकार ने सिकंजा कसना चाहिए कोई ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे इस प्रकार के आरोपियों पर मुकदमें दर्ज हों और कोई सजा का प्रावधान हो।

ऐसा करने से लोगों में गौ पालक की भावना जरूर बदलेगी और गौ वंश का सम्मान भी होगा। इस अवसर पर राम जोशी, जाकिर हुसैन, एडवोकेट दादू खान, डॉ. आसरा, नौशाद भाटी, रिजवान चौहान, सुरेंद्र छौक्कर, नलवा कॉलेनी उझा से माया, अन्नू, सपना, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *