Breaking News

माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन अनुप कुमार प्रजापति करेंगे बड़े ऐतिहासिक कार्य : नरेश श्रीवाल प्रजापति

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
गोहाना, 27 सितम्बर। बी.पी.एच.आ। हरियाणा के पूर्व कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नरेश श्रीवाल प्रजापति ने माटी कला बोर्ड हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन अनुप कुमार प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुप कुमार एक बहुत ही सुलझे हुए और उच्च शिक्षित व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं जो प्रदेश के प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों के विकास के लिए नई और मजबूत योजनाएं लेकर आएंगे, जो मिट्टी शिल्पकार से जुड़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैसे मुख्य रूप से तो हमारा कुम्हार समाज ही मिट्टी के बर्तन आदि बनाने के काम करता है। प्रदेश में प्रजापति समाज के मिट्टी के बर्तन बनाने वाले इस पुस्तैनी कारोबार के लिए फिलहाल मिट्टी की भारी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिसका समाधान करना बेहद अनिवार्य है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार श्रीवाल प्रजापति ने कहा कि हमारे कुम्हार समाज को हरियाणा सरकार और माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन अनुप कुमार से बहुत उम्मीद व विश्वास है कि उनकी इस मिट्टी वाली जमीन की समस्या का हल वें अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि वैसे तो हरियाणा सरकार ने हर गांव में 1 से 5 एकड़ जमीन कुम्हार समाज को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए देने की घोषणा भी कर रखी है। लेकिन वह आज तक प्रदेश के सभी गांवों में नहीं दी गई है। उन्होंने कहा आज हरियाणा प्रदेश का समस्त प्रजापति समाज हरियाणा की भाजपा सरकार परा उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें यह जमीन जरूर मिलेगी। पूर्व बीपीएचओ प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार श्रीवाल प्रजापति ने कहा कि उन्हें माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन अनुप कुमार प्रजापति पर पूर्ण विश्वास है कि वें समाज के विश्वास को सुदृढ़ करेंगे और एक नया मोटा बजट भी समाज के विकास के लिए पारित करवाकर उसे धरातल पर उतारकर कुम्हार समाज के विकास में एक मिल के पत्थर का काम करके अवश्य दिखाएंगे तथा सभी ऐतिहासिक कार्य करके अपने कार्यकाल में एक नई मिसाल कायम करेंगे।

Check Also

मन की बात देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोडऩे का सशक्त माध्यम : कृष्ण पंवार

भूप एक्सप्रेस  न्यूज  नेटवर्क : पानीपत, 27 सितम्बर। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *