भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 27 सितम्बर। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने आज इसराना विधानसभा क्षेत्र के वैसर गांव स्थित बूथ नंबर 62 पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड को सुना। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के माध्यम से देशवासियों के साथ किया जाने वाला संवाद भारत की लोकतांत्रिक और सामाजिक शक्ति का एक अनूठा उदाहरण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों, गांवों और क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायी कहानियां पूरे देश तक पहुंचती हैं। प्रधानमंत्री मोदी इन प्रयासों को देश के सामने रखकर आम नागरिकों को भी सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओंए उपलब्धियों और आकांक्षाओं को एक मंच प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन और सामाजिक कार्यों में उतारें। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com