Breaking News

गढ़ी केवल में बच्चों और महिलाओं के लिए लगाई गई जिम मशीनें

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 27 सितम्बर। जिला पानीपत की ग्राम पंचायत जौरासी सर्फ  खास के गांव गढ़ी केवल में वर्षों से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल परिसर में गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए 7-8 जिम मशीनें लगाई गईं। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा एवं बार एसोसिएशन समालखा के पूर्व उपाध्यक्ष रोहतास कुमार ने बताया कि यह कार्य सरपंच धर्मपाल के प्रयासों से कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिम मशीनें लगने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा तथा युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए सहयोग करने वाले संगठन का आभार जताया। सरपंच धर्मपाल ने विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना के सहयोग से गांव के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

Check Also

मन की बात देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोडऩे का सशक्त माध्यम : कृष्ण पंवार

भूप एक्सप्रेस  न्यूज  नेटवर्क : पानीपत, 27 सितम्बर। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *