भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
रोहतक, 28 सितम्बर। शहीद सतपाल सिंह कराटे अकादमी, गांव बोहर (रोहतक) द्वारा सेकंड शहीद सतपाल सिंह कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सम्मान और शक्ति की भावना को जागृत करना रहा। इस चैंपियनशिप में जिले भर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप में अकादमी की सबसे होनहार खिलाड़ी 6 वर्षीय निया खटक ने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबका दिल जीत लिया। निया शहीद सतपाल सिंह कराटे अकादमी की नन्हीं उभरती हुई चैंपियन है। मात्र 6 वर्ष की उम्र में उसने जो अनुशासन और हिम्मत दिखाई है, वह बड़े-बड़े खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
निया रोजाना कड़ी मेहनत करती है और पढ़ाई के साथ-साथ कराटे में भी अव्वल है। हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर उसने पूरे रोहतक जिले का नाम रोशन किया था।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com