Breaking News

राष्ट्र हित श्रीमद्भागवत संस्कारों की कथा का भव्य समापन

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, 27 सितम्बर। वृंदा एनक्लेव सोसाइटी में 19 से 26 सितंबर तक आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्र हित श्रीमद्भागवत संस्कारों की कथा का विश्व शांति यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के विश्राम और विदाई के अवसर पर भक्त भावुक हो गए और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। समापन अवसर पर चार बहनों ने महाराज जी को अपना भाई बनाकर राखी बांधी और इस रिश्ते को जीवनभर निभाने का संकल्प लिया। इस भावुक क्षण ने पूरे पंडाल का माहौल भाव.विभोर कर दिया। कथा में वृंदा एनक्लेव सोसाइटी के भक्तों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ?र भाग लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने अनेक कथाएं सुनी हैं, लेकिन इस कथा ने उनके अंतर्मन पर विशेष प्रभाव छोड़ा है। मुख्य यजमान डॉ.उत्तम कुमार दत्ता ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें इस सत्कर्म का अवसर प्रदान किया। उन्होंने महाराज जी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी उनके आगमन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *