Breaking News

संगठन से संसद तक समर्पण की मिसाल: संजय भाटिया ने भरा राज्यसभा नामांकन

चंडीगढ़ 05 मार्च (नन्दपाल)। हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने आज चंडीगढ़ विधानसभा परिसर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पार्टी के वरिष्ठ नेता में सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता तथा संगठन के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक महत्व प्रदान किया। नामांकन के उपरांत संजय भाटिया ने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को एक सिपाही की तरह निभाते रहे हैं और आगे भी राष्ट्रहित व पार्टीहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे।

संगठनात्मक अनुभव और सशक्त ट्रैक रिकॉर्ड

संजय भाटिया का राजनीतिक सफर संगठन की जड़ों से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा है। युवा मोर्चा से लेकर प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी के विभिन्न अभियानों और चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाई। लोकसभा और विधानसभा के अनेक उपचुनावों में कमान संभालते हुए उनका ट्रैक रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा है।

वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बिहार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ निभाया। संगठन में ऊंचा कद होने के बावजूद उन्होंने कभी किसी कार्य को छोटा नहीं समझा, जो उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है।

लोकसभा में सक्रिय और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध

वर्ष 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद संजय भाटिया ने संसद में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। उच्च उपस्थिति, जनहित के मुद्दों पर मुखरता और क्षेत्रीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के कारण वे लोकसभा में एक सक्रिय सांसद के रूप में पहचाने गए। करनाल-पानीपत क्षेत्र में उनकी सुलभता और जनसंपर्क ने उन्हें मजबूत जनाधार प्रदान किया।

मूल परिचय

नाम: संजय भाटिया

जन्म: 29 जुलाई 1967

मूल निवास: पानीपत, हरियाणा

शिक्षा: बी.कॉम., कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध आई.बी. कॉलेज

पृष्ठभूमि: सामाजिक कार्य एवं संगठनात्मक राजनीति

संगठन और प्रशासनिक दायित्व

हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्य।

प्रदेश महासचिव के रूप में संगठन विस्तार और चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका। पार्टी के भीतर विश्वसनीय और मेहनती रणनीतिकार के रूप में पहचान।

राज्यसभा उम्मीदवारी का व्यापक संदेश

राज्यसभा के लिए संजय भाटिया का चयन इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व अनुभव, संगठनात्मक निष्ठा और प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दे रहा है। यह निर्णय उन कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो वर्षों से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हरियाणा के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका अनुभव, संगठनात्मक समझ और व्यापक जनसंपर्क उन्हें उच्च सदन में एक सशक्त और प्रभावी प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करेगा।

Check Also

हरियाणा में पहली क्लास में एडमिशन की आयु सीमा पर बड़ा फैसला, प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को जारी किए निर्देश

भूप एक्सप्रेस। चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा में पहली कक्षा में बच्चों की एडमिशन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *