भूप एक्सप्रेस न्प्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 12 अक्तूबर (रामनिवास)। लघु सचिवालय स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यालय में भाजपा बबैल मंडल के सचिव सुनील प्रजापति ने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुनील प्रजापति ने गजेंद्र सलूजा को दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान दोनों के बीच आपसी सौहार्द और सामाजिक व राजनीतिक विषयों को लेकर बातचीत हुई। सुनील प्रजापति ने गजेंद्र सलूजा के साथ मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए उनका सम्मान किया। सुनील प्रजापति ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों से समय-समय पर मुलाकात करना आपसी संवाद को मजबूत बनाने का एक अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर सुनील प्रजापति के साथ अनुज सैन व अनिल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com