स्वच्छ ऊझा, सुन्दर ऊझा, हमारा गांव-हमारी शान ….. खूब होंगे काम : नरेश रावल
भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत,12 अक्तुबर (रामनिवास)। सोमवार को बापोली खण्ड के महाग्राम ऊझा में सरपंच रेनू रावल व एडवोकेट नरेश कुमार रावल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के प्रयासों से विधानसभा समालखा के लोकप्रिय विधायक मनमोहन भड़ाना के सहयोग से गांव की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर एवं ट्रॉली उपलब्ध करवाई गई। सरपंच पति एडवोकेट नरेश रावल ने बताया कि स्वच्छता को लेकर उनकी ग्राम पंचायत सक्रिय है और किसी भी प्रकार की गन्दगी को तत्काल मिटाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नालियों से निकाली गई गन्दगी व अन्य कुड़ा कचरा उठाने में बड़ी भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। उनकी इस पीड़ा को उनकी पंचायत ने गम्भीरता लिया और विधायक मनमोहन भड़ाना के दरबार में इस समस्या को रखा तो भड़ाना ने इसे त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी ग्राम पंचायत को एक ट्ैक्टर व टली उपलब्ध करवाने में बहुत बड़ा सहयोग किया।

एडवोकेट नरेश रावल ने विधायक भड़ाना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके इस सहयोग को उनका सम्पूर्ण गांव सदैव याद रखेगा। रावल ने ये भी कहा कि स्वच्छ ऊझा, सुन्दर ऊझा, हमारा गांव-हमारी शान ….. खूब होंगे काम। इससे पूर्व सरपंच रेनू रावल व एडवोकेट नरेश कुमार रावल नेेगांव के प्रमुख समाजसेवी सुरेश पाल नम्बरदार, पंच जनेश्वर रावल, पंच अनिल रावल, मोहित रावल, बबलू घीयाल पंच, विक्की घीयाल पंच, रतन सिंह बिका, नरेश कुमार प्रजापत, बिंदर रावल, कटार सिंह रावल, नलवा कॉलोनी से समाजसेवी राकेश पाँचाल, रामकिशन सैनी सहित महाग्राम व कॉलोनी के सैकड़ों बुद्धीजीवी लोगों की मौजुदगी में नारियल तोड़ कर उक्त ट्रैक्टर एवं ट्रॉली महाग्राम में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए समर्पित किया और खुशी में लड्डू भी बांटे गये।

इस दौरान नम्बरदार ने कहा कि एडवोकेट नरेश कुमार रावल के द्वारा यह सराहनीय पहल गाँव को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राकेश पांचाल ने कहा कि भाई नरेश कुमार रावल ने गांव व कॉलोनियों में विकास कार्यों की जो रफतार बना रखी है वह वास्तव में बहुत ही सराहनिय है। उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार ये विकास कार्य ओर तेज गति से होंगे और बिना किसी भेदभाव के होंगे।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com