Breaking News
Oplus_131072

एमडीयू एमएससी के 90% विद्यार्थियों को री अपीयर , एमडीयू के कई चक्कर लगाकर विद्यार्थी हुए परेशान

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
रोहतक,12 अक्तुबर (अशोक धीमान)। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबंधित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एमएससी फिजिक्स चौथे (अंतिम) सेमेस्टर के विद्यार्थियों की री-अपीयर की समस्या को लेकर सोमवार  को एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने डीन एकेडमिक प्रो. रणदीप राणा व ओएसडी टू वाइस चांसलर डॉ. रवि प्रभात से मुलाकात की ।  दीपक धनखड़ ने  बताया कि 3 अगस्त 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में एमएससी अंतिम सेमेस्टर के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को री-अपीयर आई थी। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रभावित होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई, लेकिन विद्यार्थियों की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने 11 अगस्त 2026 को री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन विश्वविद्यालय के पत्र दिनांक 30 सितंबर 2026 के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में देरी के कारण आवेदन की अंतिम तिथि भी निकल गई, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को री-अपीयर के कारण पीएचडी में दाखिला लेने तथा यूजीसी-नेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियों में आवेदन करने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि री-वैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोला जाए और उनके परीक्षा परिणाम की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
छात्र नेता मनीष मलिक आंवली और दीपक धनखड़ ने विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम और भविष्य को लेकर बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं । विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की परेशानी को समझते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उनकी आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसर प्रभावित न हों। विद्यार्थियों की समस्या सुनने के बाद डीन एकेडमिक प्रो. रणदीप राणा और ओएसडी टू वाइस चांसलर डॉ. रवि प्रभात ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर री-वैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने की प्रक्रिया की जाएगी तथा विद्यार्थियों की समस्या का जल्द समाधान करने और परिणाम घोषित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर मौजूद रहे: छात्र नेता मनीष मलिक आंवली, प्रतिभा, प्रेरणा, श्वेता रानी, मोनिका, तमन्ना, मन्नू रानी, तनु, आरती सैनी, तनु, तनु, बुलंद, रोहित, निखिल, जतिन कुमार , गौरव , पिंकी , आरती , आदि ।

Check Also

भाजपा का हल्ला बोल……रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : रोहतक, 10 अक्तूबर (अशोक धीमान)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *