14 से 16 अक्तूबर से होगा युवा महोत्सव का शानदार आयोजन
भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 10 अक्तूबर (नन्दपाल)। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आर्य पीजी कॉलेज में करनाल जोन के महोसत्व का आयोजन आने वाली 14 से 16 अक्तूबर को किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि यह आर्य कॉलेज व पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष का 49 वां जोनल युवा महोत्सव पानीपत के आर्य कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि करनाल जोन के जोनल युवा महोत्सव मे करनाल व पानीपत के 70 महाविद्यालयों के लगभग 2000 प्रतिभागी तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में 40 विधाओं में अपनी प्रतिभा छटा बिखेरेंगे। डॉ.गुप्ता ने यह भी बताया की युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के कुलपति प्रो.डॉ.सोमनाथ सचदेवा शिरकत करेंगे। आर्य कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ.रामनिवास ने बताया कि करनाल जोन के जोनल युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज गत 20 वर्षों से प्रथम स्थान, इंटर जोनल युवा महोत्सव में 14 वर्षों से प्रथम स्थान और गत वर्ष ऑल इण्डिया इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में आर्य कॉलेज ने कुरूक्षेक्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास में पहली बार कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को ओवर ऑल चैंपियन बनाकर अपनी अमिट छाप बनाई है। उपाचार्या डॉ.अनुरारधा सिंह ने बताया कि गत वर्ष आर्य कॉलेज ने पहली बार इंटर जोनल युवा महोत्सव का शानदार आयोजन किया था। जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के लगभग 300 महाविद्यालयों के 3000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। अंत में उन्होंने बताया कि 49वें जोनल युवा महोत्सव के समापन समारोह में आर्य कॉलेज के पूर्व छात्र व वर्तमान में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com