भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
पानीपत, 01 अक्टूबर । गांव उझा में गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, निम्बरी द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने माने प्रमुख समाजसेवी एवं गांव ऊझा से सरपंच रेणू रावल के पति एडवोकेट नरेश रावल ने बतौर मुख्यातिथि गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं इस प्रकार के सराहनिय सामाजिक कार्योक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही और गांव की गली-गली में रैली को ग्रामीणों को संदेश देने के लिए उनका भरपूर सहयोग किया।
एडवोकेट नरेश रावल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों वाली तख्तियाँ लेकर स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज, स्वच्छता अपनाएँ, बीमारियाँ भगाएँ तथा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए।

नरेश रावल ने बच्चों को झण्डी दिखाकर रवाना करने से पूर्व अपने संदेश में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें लोगों को कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालना चाहिए, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए आदि स्वच्छता सम्बन्धित बातें बताते हुए संकल्प दिलवाया कि वें सदैव आपने परिवेश में स्वच्छता का वातावरण बना कर रखेेंगे इसे अपनी दैनिक आदतों में शामिल करेंगे। रावल ने कहा कि यह रैली समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास है। हमें गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।
प्रधानाचार्या शेफालिका शर्मा ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मना रहे हैं। गांधी जी स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला मानते थे, कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के लोगों को योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ के संकल्प के साथ हुआ।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com