Breaking News

रोहतक शुगर मील में निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर, राजबीर देशवाल

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क

रोहतक, 01 अक्टूबर (अशोक धीमान)। वीरवार को झज्जर जिले के गांव तलाव निवासी राजबीर देशवाल को ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन के बाद अब डोभ भाली रोहतक शुगर मील के डायरेक्टर चुने गए हैं। राजबीर देशवाल को सर्वसम्मति से शुगर मील का डायरेक्टर चुना गया है। हालांकि शुगर मील के डायरेक्टर के लिए अभी वोटिंग होना बाकी है जो कि 11 अक्तूबर को होगी। राजबीर देशवाल तलाव निवासी के साथ एक और उम्मीदवार द्वारा फार्म भरा गया था लेकिन वीरवार को फार्म वापसी के आखिरी दिन दूसरे उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। एक उम्मीदवार के नामांकन वापस होते ही राजबीर देसवाल तलाव निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए हैं।

दरअसल दूसरा नामांकन राजबीर देसवाल के सगे भाई राजपाल देशवाल ने किया था जिन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। राजबीर देशवाल तलाव हाल ही में झज्जर को ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन के पद पर आसीन हैं। वहीं राजबीर देशवाल तलाव हाल में मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड झज्जर के निदेशक भी हैं।

Check Also

बापौली आईटीआई में रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 29 सितम्बर : हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *