Breaking News

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से युवा तय करें विकसित भारत की दिशा : डा.अर्चना गुप्ता

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :

पानीपत, इसराना 3 अक्तूबर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने गीता यूनिवर्सिटी, पानीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में युवाओं से अपनी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के पुरुषार्थ से विकसित भारत 2047 का संकल्प साकार होगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कौशल, अनुसंधान और नवाचार पर जोर दिया। समारोह में 450 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर चांसलर एसपी बंसल, चेयरपर्सन गीता बंसल, प्रो.चांसलर निशांत बंसल, प्रो.चांसलर अंकुश बंसल, डॉ.नेहा गुप्ता, विनीत, कुलपति डॉ.मनोज मनूजा, प्रो.वाइस चांसलर डॉ.गुलशन चौहान और रजिस्ट्रार डॉ.अमित गुप्ता मौजूद रहे।

Check Also

हरियाणा की जनता अब हुड्डा परिवार के बहकावे में आने वाली नहीं : मनीष ग्रोवर

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : रोहतक, 03 अक्तुबर (अशोक धीमान)। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *