भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 3 अक्तूबर (नन्दपाल)। अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन की स्काईलार्क में हुई बैठक में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्यस्तरीय महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामनाथ मोंगा ने की और राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सीपी महिन्द्रा मुख्य वक्ता रहे। मोहन मोंगा को पानीपत जिला अध्यक्ष और अमित मुंडे को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद डॉ.भोला सिंह बडग़ुर्जर, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यमंत्री दिनेश खटीक और राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोगा सहित अन्य नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने भी संदेश दिया। बैठक में रघुबीर बडग़ुर्जर, राजेंद्र खींची, मंजू चौहान बागड़ी, कुलदीप मोंगा, ओम प्रकाश बडग़ुर्जर, करणपाल, राजू राणा, रोहित बडग़ुर्जर, सचिन मदान और उत्तर कुमार मौजूद रहे।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com