Breaking News

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा समय की आवश्यकता

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान के तहत आज राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनसेवा, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रभावशाली संदेश दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया और उनकी प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे सशक्त माध्यम समाज के बीच सीधे संवाद स्थापित करते हैं तथा जटिल विषयों को भी सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवाए सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से ऐसे कार्यों और उनसे जुड़े सकारात्मक बदलावों को रचनात्मक माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा समय की आवश्यकता है। कला, संस्कृति और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम विद्यार्थियों एवं आमजन में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से जोड़े रखा। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और खुले मन से सभी बच्चों की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व डीईओ राकेश बूरा, मुख्याध्यापक विनोद सिंगला, शिक्षा विभाग तथा भाजपा कार्यकत्र्ता व विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

किसानों के साथ धान खरीद में मचाई जा रही लूट : कुलदीप राठी

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)।  इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *