Breaking News

किसानों के साथ धान खरीद में मचाई जा रही लूट : कुलदीप राठी

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)।  इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ नई अनाज मंडी पहुंचे तथा अन्नदाता किसान भाइयों और आढ़तियों से सीधा संवाद किया। मंडी में फसल खरीद की जमीनी हकीकत, उठान  की गति, बारदाने की उपलब्धता और भुगतान से जुड़ी दिक्कतों को लेकर कुलदीप राठी ने कहा कि किसान को अपनी ही उपज बेचने के लिए घंटों इंतजार और असुविधा झेलनी पड़े यह कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आग्रह है किया की फसल खरीद और उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, किसानों के लिए मंडी में पीने के पानी, शेड और बैठने की व्यवस्थ, समुचित नमी के नाम पर किसानों के साथ लूट बंद की जाए। खरीद के 72 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इनेलो नेता ने कहा कि हम हर कदम पर अपने अन्नदाता के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनकी हर समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, राजू नांदल, राजेश जटीपुर, रणधीर देहरा, शमशेर देसवाल, जतिन मनोचा, कृष्ण भोकर, जगदीश एसडीओ, कपिल बुद्धिराजा, मुकेश आटा, सरोजबाला गुर, रोहतास सराय, सुभाष निम्बरी, रणबीर मान, हवासिंह आसन, सुरेंद्र शर्मा, अमरजीत,  सुरिंदर बैरागी, अमन, शीतमपाल राठी, महावीर नम्बरदार, हरदीप नंगला, लाभ सिंह  व दलबीर बबैल आदि मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा समय की आवश्यकता

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *