Breaking News

एसडीवीएम हुडा की उर्मिला वर्मा ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। एसडी विद्या मंदिर हुडा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा उर्मिला वर्मा ने हरियाणा स्टेट वाडो कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता माउंट आबू स्कूल अंसल सुशांत सिटी पानीपत में आयोजित की गई। उर्मिला ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और शिक्षकों द्वारा किए गए मार्गदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब वह दिसंबर 2026 में कोलकाता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। उर्मिला की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.अनु गुप्ता ने उसे बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

Check Also

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा समय की आवश्यकता

भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क : पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *