भूप एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क :
पानीपत, 6 अक्तूबर (नन्दपाल)। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित मजदूर संगठन सीटू जिला कमेटी के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय लघु सचिवालय और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लिखित ज्ञापन पत्र दिए। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान बंटी, जिला सचिव सुशील, उप प्रधान सुनीता, पानीपत अर्बन से लक्ष्मी, सीटू जिला सहसंयोजक जय भगवान ने किया। सुनील दत्त ने कहा कि भारत सरकार की परियोजनाओं के तहत आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर्स लगभग एक करोड़ की संख्या में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में लगभग 10 लाख आशा वर्कर्स काम कर रही है। जिनके अधिकारों का हनन सरकार कर रही है। सरकार के खिलाफ देश की लगभग एक करोड़ महिलाएं संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार उन्हें न्याय नहीं दे रही है। वहीं अपनी मांगों को लेकर सीटू मजदूर संगठन के नेतृत्व में एक से तीन दिसंबर 2026 को दिल्ली संसद मार्च करने का निर्णय लिया है।
Bhoop Express Live www.bhoopexpresslive.com