भूप एक्सप्रेस।
पानीपत, 2 जुलाई (नन्दपाल): हरियाणा के लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापत की जयंती उत्साह और उल्लास के साथ भिवानी में मनाई जाएगी। जयंती को लेकर प्रदेश भर में विशेष जोश और जुनुन दिखाई पड़ता है। यह जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने लोगों को इस जयंती में पहुंचने का निमंत्रण दिया। लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर एसडीएम मनदीप सिंह ने कैबिनेट मंत्री का बुक्के देकर अभिनंदन किया। वहीं प्रजापति कुम्हार महासभा के संरक्षक सूरत सिंह बावलिया, प्रधान सत्यवान काबड़ी, महासचिव महाबीर बावलिया, उप प्रधान आदेश कुमार, रामनिवास कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा नया हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सतबीर प्रजापति, पार्षद अजीत उर्फ बिट्टू प्रजापति, भाजपा काबड़ी मंडल के प्रधान अतर सिंह प्रजापति व ओपी रनोलिया ने भी मंत्री का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत व बापौली ब्लॉक से सत्ताईस के प्रधान ओमप्रकाश जलालपुर, डॉ . सूरजभान जलालपुर, सतबीर जलालपुर, ने समाज की शान पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का विश्वास दिलाया। वहीं शहरी विधायक प्रमोद विज ने पानीपत आगमन पर मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया। मंत्री गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महात्माओं की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का जो फैंसला लिया था उससे सभी वर्गो में खुशी की लहर है। इससे पूर्व की पार्टियों की सरकारों में ये जयंतियां नही मनाई जाती थी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। रणबीर गंगवा ने कहा कि बीसी-ए में 8 प्रतिशत आरक्षण पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल की देन है। अब एक भी रिर्जव कटैगरी की सीट खाली नहीं रहती। सरकारी की जनकल्याणकारी योजना के तहत अब पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। यह एक प्रकार से गरीबों की मदद है। सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों को भरपुर लाभ मिल रहा है हर वर्ग के लिए राज्य व केंद्र सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जाने वाली महाराज दक्ष प्रजापति जयंती में प्रजापति समाज के लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
इसी बीच समालखा से प्रदीप ददरवाल ने कैबिनेट मंत्री गंगवा को एक तांबे का मटका भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधान रामेश्वर प्रजापति गोयला खुर्द, गोपी राम प्रजापति भलौर, पूर्व वरिष्ठ पत्रकार तेलूराम प्रजापति, बलवान सरोज, पूर्व सरपंच बिजेंद्र एडवोकेट काबडी व वरिष्ठ पत्रकार विनोद पंचाल एवं पत्रकार मोहन लाल प्रजापति, रामकवार प्रजापति मनाना वाले, सत्यनारायण प्रजापति समालखा, सुरेंद्र कुमार प्रजापति चुल्काना, एडवोकेट पंकज कुमार आदि मुख्य रूप से रूप से मौजूद रहे।