Breaking News

हरियाणा में किसानों ने जींद के टोल प्लाजा को किया फ्री

भूप एक्सप्रेस।
जींद, 02 फरवरी। हरियाणा में जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर किसानों ने टोल को फ्री करवा दिया है। किसानों का कहना है कि हाईवे की कई जगहें टूटी हुई हैं, लेकिन फिर भी टोल से 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।

इसके साथ ही टोल प्लाजा के प्रबंधकों पर सुविधाओं की कमी और अनुशासनहीनता के आरोप भी लग रहे हैं। राहगीरों से बदतमीजी की शिकायतें भी उठ रही हैं।

किसान संगठनों का कहना है कि नियमानुसार टोल पर जो सुविधाएं होनी चाहिए, वे यहां नहीं दी जा रही हैं। इस कारण उन्होंने टोल को 4 बजे तक फ्री करवा दिया और अब 8 और 9 फरवरी को प्रदेशभर में सांसदों को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।

Check Also

महाराज दक्ष प्रजापत की राज्य स्तरीय जयंती 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जाएगी : रणबीर गंगवा

भूप एक्सप्रेस। पानीपत, 2 जुलाई (नन्दपाल): हरियाणा के लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *